उत्तराखण्ड:-एक और मरीज की मौत जो करोनो पॉजिटिव था

0
156

एक और करोनो मरीज की मौत हो गयी है ये खबर सुनते ही स्वस्थय विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है पता चला हैकि मरीज कुछ दिन पहले देल्ही से लौटा था और करोनो पॉजिटिव था

मोहल्ला दुर्गापूरी निवासी मनीष मनराल (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह मनराल काफी समय से कैंसर रोग से ग्रस्त था। उसके लीवर व बड़ी आंत में कैंसर हुआ था। वह 29 जनवरी से राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती था। इलाज में कोई सुधार नहीं होने पर हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने पीड़ित को घर ले जाने के लिए कहा। 25 मई को पीड़ित को रामनगर उनके घर लाया गया। इस पर उन्हें होम कवारंटाइन कर दिया गया। रामनगर सयुंक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना का प्राइवेट लैब में टेस्ट करने को कहा। 26 मई को उनके सेंपल भेजे गए थे। गुरुवार सुबह कैंसर पीड़ित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव भी आ गई। इसकी सूचना चिकित्सकों व पुलिस प्रशासन को दी गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेनी शुरू कर दी है। युवक का दो साल पहले ही विवाह हुआ था।

आपको बता दे की अब तक उत्तराखण्ड में 5मौत हो चुकी है जो मौत अब तक हुई है उनमे अधिकतर केंसर के मरीज थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here