उत्तर प्रदेश, हाथरस मे भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मची 27 की मौत, कई लोग घायल मरने वाली की संख्या हो सकती है 50

0
18

हरिद्वार , विजय पंडित) उत्तर प्रदेश के हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में 27 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 25 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसे में करीब 15 महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं। घायलों को एटा के मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बाकी शव सीएचसी सिंकदराराऊ में हैं। वहां करीब 150 से ज्यादा लोग एडमिट हैं। पंचनामा की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

हादसे के बाद घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। कई थानों की फोर्स बुलाई गई है। हालात बेकाबू हैं। हर कोई भीड़ और लाशों के बीच अपनों को तलाश रहा है। सत्संग में 15 हजार से अधिक लोग आए थे।सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।एक साथ इतनी संख्या में घायल पहुंचे कि अस्पताल के बाहर…

प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया- हम लोग शांति सत्संग में गए थे। सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग निकलने लगे। भीड़ बहुत ज्यादा थी, तभी अचानक भीड़ में भगदड़ मच गई। जिससे कई लोग एक दूसरे के नीचे दब गए। कई लोगों की जान चली गई। मेरे साथ आए कई लोगों की जान चली गई है। मैं भी दब गई थी। लगा था कि मौत हो जाएगी। लेकिन किसी तरह से बच गई।सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here