एक जुलाई से यूपी व हिमाचल के लिए चल सकती हैं रोडवेज की बसें

0
23

हरिद्वार, कारोनो काल के चलते देश भर मे बसो के पहिए थम गए थे वही कुछ राज्यो ने बाहर से आने वाली बसो को अपने राज्य मे आने नही दिया यूपी, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान सहित तमाम राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन ठप पड़ा हुआ है। इन सभी राज्यों ने अंतरराज्यीय बस संचालन पर रोक लगाई हुई है। अब कोविड का कहर कम होने के साथ ही धीरे-धीरे सभी राज्य रोक हटाने लगे हैं।

मिलि जानकारी के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश में अंदरूनी मार्गों पर रोजाना महज 150 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें भी यात्रियों की संख्या 50 फीसद से कम है। निगम को डीजल का खर्च भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने सीएम तीरथ सिंह रावत से बात की। उन्होंने सीएम तीरथ को अवगत कराया कि उत्तराखंड की बसों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के लिए भी बस संचालन नहीं हो पा रहा। जिसके बाद सीएम रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। जिसमें यह तय हुआ कि बस संचालन अगले दो-तीन दिन में शुरू कर दिया जाएगा।
यही नहीं सेवा विस्तार को बढ़ाते हुए हिमाचल व चंडीगढ़ के लिए बस संचालन को लेकर वहां के परिवहन अधिकारियों से शीघ्र बात की जाएगी। बता दें कि परिवहन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने परिसंपत्तियों के बंटवारे पर भी शीघ्र उचित हल निकालने का भरोसा दिया।

रोडवेज की करीब 900 बसें रोजाना दिल्ली व अन्य राज्यों से उत्तराखंड के बीच चलती हैं। वर्तमान में यह सभी बसें थमी हुई हैं। इससे रोजाना रोडवेज को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। अगर बस संचालन सुचारू होगा तो आर्थिक संकट से जूझ रहे निगम को कुछ राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here