कानपुर पहुंचने से पहले गैंगस्टर विकास दुबे का इनकाउंटार, मारा गया 5 लाख का इनामी बदमाश

0
206

भोपाल। उत्तर प्रदेश के खूंखार गैंगस्टर विकास दुबे के इनकाउंटर की खबर है। गुरुवार शाम को ही उसे सड़क मार्ग से कानपुर ले जाया गया था, जहां शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे उसे कोर्ट में पेश करना था।

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करके फरार होकर उज्जैन में गिरफ्तार हुए विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से कानपुर के लिए रवाना किया गया था। यूपी की एसटीएफ उसे सड़क मार्ग से लेकर रवाना हुई थी।

6:34 AM- रायपुर कानपुर देहात बॉर्डर से नगर में प्रवेश। माती मुख्यालय से किसी दूसरे स्थान पर ले जा रहे हैं।

6:28 AM
गाड़ियों से एसटीएफ विकास दुबे को लेकर बारा टोल कानपुर देहात से कानपुर नगर की तरफ रवाना हुई।

5.30 Am
कानपुर में एसटीएफ की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है।

-इसी गाड़ी में विकास दुबे भी था। सूचना मिल रही है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, पुलिस का एनकाउंटर जारी है।

कानपुर पहुंची एसटीएफ की टीम- विकास दुबे को लेकर पुलिस व एसटीएफ कानपुर पहुंच गई है।

एक्सीडेंट या एनकाउंटर?
खबर है कि कानपुर में पहुंचने से पहले विकास दुबे के एनकाउंटर की खबरें सूत्र बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश में उसके काफिले की एक कार पलट गई। इसके बाद उसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल अवस्था में ही उसने भागने की कोशिश की है। अपुष्ट सूत्रों से खबर मिल रही है कि दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि हमने गोलियों की आवाजें सुनी हैं। यह तय है कि गोलियां जरूर चली हैं।

सूत्रों से यह भी बताया गया है कि विकास दुबे को भी गोलियां लगी हैं उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो मारा गया है या घायल हुआ है, यह कहना जल्द बाजी होगा।
इससे पहले जब उज्जैन से यूपी एसटीएफ उसे लेकर सड़क मार्ग से कानपुर ले जाने के लिए निकली तो चर्चा थी कि कहीं रास्ते में ही उसका एनकाउंटर न हो जाए।कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार को सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हो गया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी इस कुख्यात गैंगस्टर की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी और इसे मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here