हरिद्वार, इस समय देश के हर शहर से एक ही खबर आ रही की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया कई घर पानी के कारण गिर गए कई लोग घर से बेघर हो गए वही दिल्ली मे यमुना का जल स्तर बढ़ने से 43 गांव प्रभावित हुए वही इनमें सदर तहसील के 12 और दादरी के छह गांवों में आबादी प्रभावित है जबकि जेवर के 25 गांवों में फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। गुरुवार को जलस्तर खतरे के लाल निशान से ऊपर चला गया, जिससे बाढ़ का संकट गहरा गया है। इस कारण 35 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
थाना दनकौर व थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा एनडीआरएफ के सहयोग से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण थाना दनकौर व नॉलेज पार्क क्षेत्र से लगे सीमावर्ती राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 35 लोगो का रेस्क्यू किया गया। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए सामाजिक और किसान संगठन आगे आए हैं। पुश्ता पर सैकड़ों लोगों को खाना बांटा जा रहा है। करीब दो से तीन जगहों पर भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। यहां से लोगों को जल्द जल्द हटाया जा रहा है, ताकि 2023 जैसे हालात नहीं बने।