ब्यूरो चीफ परमजीत कौर)नसीराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल बगीचे में बड़े हर्षोल्लास के साथ फागण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से फागुन के गीत गाए और फूलों की होली खेलकर वातावरण को रंगीन बना दिया।
महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने समूह में गीत गाकर और फूलों की होली खेलकर समा बांध दिया। इस आयोजन का उद्देश्य लोक संस्कृति को जीवंत रखना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य नागरिक शामिल हुए और सभी ने इस रंग-बिरंगे आयोजन का आनंद लिया।