केन्द्र सरकार ने करोनो के बढ़ते केस को देखते हुए लिया फैसला एक जनवरी से लागू

0
73

हरिद्वार, चीन से लेकर जापान तक और अन्य देशों में बढ़ते करोनो मामले को देखते हुए आज बडा फैसला किया है केंद्र सरकार ने चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश के बाद से इन देशों से आने वाले यात्रियों को अब उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह जानकारी दी।

मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा कि इन देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारत आने से पहले 72 घंटों के भीतर परीक्षण किए जाने हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह आवश्यकता भारत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के रैंडम दो प्रतिशत परीक्षणों के अतिरिक्त है, भले ही वह किसी भी देश से भारत आ रहा हो। यह जानकारी मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here