यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंच गई है।

0
52

हरिद्वार, यूक्रेन और रूस के बीच गोलाबारी जारी है जिसके चलते वहां के हालात बिगड़ चुके हैं वही भारतीयों ने अपने बच्चों को वहां से लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई थी इसके मद्देनजर सरकार ने सभी को मदद करने का आश्वासन दिया था आज यूक्रेन से 219 भारतीयों को वापस मुंबई लाया गया जिसका स्वागत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया

मिली जानकारी अनुसार यूक्रेन में 16 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से छात्र शामिल हैं। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 24 फरवरी को दी थी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया था कि वो रोमानिया और हंगरी के जरिए निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।इस फ्लाइट में 219 यात्री सवार थे। इस विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। इन यात्रितों को लेने के लिए मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर पहुंची थी।

विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने का कार्य प्रगति पर हैं, हमारी टीम जमीनी स्तर पर हर समय काम कर रही है और मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं। एअर इंडिया यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए शनिवार को और उड़ानें संचालित करेगी।

यूक्रेन के अधिकारियों ने 26 फरवरी को यात्री विमानों के परिचालन के लिए अपने देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था, इसलिए भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए ये उड़ानें बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से परिचालित की जा रही हैं। 24 फरवरी को विदेश सचिव हर्ष वर्धन ने कहा था कि यूक्रेन में करीब 16 हजार भारतीय खासकर विद्यार्थी फंसे हुये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here