यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन, दौड़ी शोक की लहर

0
86

हरिद्वार, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया हैं। बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब थी। लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। वे 89 वर्ष के थे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन के बाद सीएम योगी ने अपना गोरखपुर दौरान निरस्त कर दिया था। बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। निधन की सूचना मिलने पर बीजेपी के मंत्री, सांसद और कई कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अतरौली के विधानसभा के सदस्य थे। वह बुलंदशहर तथा एटा से लोकसभा सदस्य भी रहने के साथ राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद कल्याण सिंह ने लखनऊ में आकर एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here