राखी सावंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
125

हरिद्वार ,बाॅलीवुड की एंटरटेनमेंट ग्रल राखी सांवत को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। राखी सावंत का एक महिला मॉडल संग विवाद सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ऐसे में अब राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मिली जानकारी अनुसार राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’ बता दें राखी को गुरुवार दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की।माडिया रिपोर्ट के मुताबकि राखी ने मॉजल के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। साल 2022 में शार्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अश्लील वीडियो दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी केस में पुलिस ने राखी सावंत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।बता दें कि राखी सावंत इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी संग शादी के बाद मुस्लिम धर्म भी अपना लिया है और अपना नाम बदलकर फातिमा रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here