रुड़की में महिला मोर्चा विस्तार को लेकर बैठक गैस के बढ़ते दामो को और महंगाई को लेकर होंगे प्रदर्शन

0
31

हरिद्वार आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की एक बैठक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सोनकर की अध्यक्षता में रुड़की जिलाध्यक्ष विकास शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी रहे। जिसमे रुड़की जोन में हर विधानसभा और वार्ड में महिला मोर्चा संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया।
प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा शिशुपाल सिंह रावत ने कहा आम आदमी पार्टी के शिक्षा और स्वास्थ्य में हुये बेहतरीन कार्यो को देख और बढ़ती लोकप्रियता को देख भाजपा घबरा गई है। इसलिए शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी करवाई। सर्वोच्च संस्थाएं आज भाजपा की गोद मे बैठ कर काम कर रही है। भाजपा आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को टारगेट कर रही है। मनीष सिसोदिया की पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा की भाजपा सरकार महिला विरोधी सरकार है। इस सरकार में सभी वर्ग प्रभावित है। महंगाई चरम पर है। 2014 में स्मृति ईरानी चिल्ला चिल्ला कर महंगाई और गैस के बढ़ते दामो को लेकर सड़को पर थी पर आज उन्हें महिलाओं का दर्द नही दिखता। प्रधानमंत्री महंगाई को लेकर सत्ता में आये और आज मन की बात करते है पर महंगाई पर कुछ नही बोलते।


जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी सोनकर ने कहा कि देश की हर महिला को जागरूक होना पड़ेगा और सड़को पर उतरना पड़ेगा। आज इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम महिलाओं को करना पड़ेगा। महिला दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने महिलाओं को नायाब तोहफा दिया है। उद्योग, व्यापार, धंधे सब चौपट है अडानी को छोड़कर हर कोई त्रस्त है। अपराध चरम पर है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, जिलाध्यक्ष रुड़की विकास शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुड़की लक्ष्मी सोनकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिद्वार ममता सिंह,विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा कामेश, अनु सैनी, विनीता, इंद्रा, विधानसभा अध्यक्ष कलियर राव तनवीर, नरेन्द्र चौधरी, अमजद उस्मानी, संजय तिवारी, अंकित, सुरेन्द्र शर्मा, संदीप, विशाल कुमार, पवन कुमार, पंजाब सिंह, विशाल कुमार, गुलफाम, राजा, आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here