वाल्मीकि मंदिर हरिजन बस्ती पर आप ने लगाया छ वां निशुल्क जन सेवार्थ कैंप

0
41

आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने हर वार्ड हर‌ घर दस्तक अभियान के तहत वाल्मीकि मंदिर हरिजन बस्ती ज्वालापुर मैं 6th निशुल्क जन सेवा केंद्र लगाया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की महंगाई चरम पर है। टमाटर अरहर के दाम आसमान छू रहे हैं।बढ़ती महंगाई में जनता त्रस्त है। महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है ऐसे में आम आदमी पार्टी द्वारा निशुल्क जन सेवार्थ वार्थ कैंप के माध्यम से जनता को राहत देने का कार्य कर रही है।
जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की वार्ड नंबर 42 में छठा निशुल्क सेवार्थ कैंप लगाया गया। क्षेत्रीय जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। अब तक 6 वार्डों में सफलतापूर्वक कैंप लगाया गया है और समय पर सभी के कार्य कराए जा चुके हैं। पार्टी आज की बढ़ती महंगाई के दौर में लोगों को राहत देने का काम कैंप के माध्यम से कर रही है।
विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती ने कहा की भाजपा की डबल इंजन सरकार महंगाई बेरोजगारी रोकने में नाकाम साबित हुई है। केंद्र की गलत नीतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
वार्ड अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा की वार्ड नंबर 42 में यह दूसरा कैंप लगाया गया है। सभी की समस्याओं का समाधान करा दिया गया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती, विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, मयंक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ, कार्यालय प्रभारी संजय गौतम, शुभम सैनी ,पवन कुमार, संजय वालिया, एससी एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार, रणधीर सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here