विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी फूंका हुआ ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला

0
86

रमन गुप्ता
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षैत्र के चौधरी चरण सिंह चौक जिला हॉस्पिटल कें निकट पिछलें दिनों ऑन रोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। जिसके
कारण कई लोग गम्भीर रूप सें घायल हो गऐ थे। इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा फूंका हुआ ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। जिसे लेकर लोगो मे काफी रोष व्याप्त है।

उनका कहना था कि फूंके हुऐ ट्रांसफार्मर कों विधुत विभाग कें कर्मचारियों ने नही हटाया हैं। वहीं अगर तेज तूफान आ जाऐं तो फूंका हुआ ट्रांसफार्मर या उसमें सें कुछ लोहे का सामान बड़ी दुर्घटना कर सकता हैं। आखि़र विभाग कें द्वारा इतनी लापरवाही क्यों की जा रही हैं जबकि इसी मार्ग से उच्च अधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं। वहीं इस क्षैत्र में मरीजो की बड़ी भीड़ होती हैं व आने जानें वाले लोगों कीं अच्छी तादाद देखने कों मिल सकती हैं विभागीय अधिकारी इस पर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही कर फूंके ट्रांसफार्मर कों हटवाने का काम करे। वही विधुत विभाग जनकपुरी एसडीओ जवाहर सिंह का कहना है उस पर काम चल रहा है। जिसे जल्द हटा लिया जाऐगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here