सहारनपुर,भाजपा और सपा के कार्यकर्ता मे भिड़ंत एक घायल

0
54

हरिद्वार, सहारनपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर छुटपुट जगह पर हिंसा दिखाई दी है लेकिन देवबन्द विधानसभा में सपा और भाजपा आपस में भिड़ गए जिसमें सपा कार्यकर्ता तंजीम खान घायल हो गया विबाद बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों को तितर-बितर किया कोई घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया

मिली जानकारी अनुसार सहारनपुर के देवबंद विधानसभा क्षेत्र में देवीकुंड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने मतदान केंद्र पर सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हो गई और विवाद बढ़ने लगा। वहीं पुलिस ने मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के समर्थकों पर लाठियां बरसा दीं। सपा कार्यकर्ता पूर्ण रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया वही सपा कार्यकर्ता तंजीम खान ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी के दबाव में पुलिस-प्रशासन इशारे पर कार्य कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here