हरिद्वार,निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष- उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों का स्वागत

0
31

हरिद्वार। निर्विरोध निर्वाचित हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह किरण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान , एवं निर्विरोध निर्वाचित हुए जिले भर के सभी ब्लाक प्रमुख, उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख का भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशांक ,कुलदीप कुमार,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान,पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल,पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया है। सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है। सभी से कहा गया है कि वह क्षेत्र के विकास के लिए काम करने के साथ-साथ जनता से जुड़े मसलों को हल कराने के लिए भी हर समय तत्पर रहें।

मिली जानकारी अनुसार भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र उर्फ किरण चौधरी, उपाध्यक्ष अमित चौहान और बहादराबाद से ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी निर्विरोध चुनी जाएंगी। तीनों ही प्रत्याशियों के सामने किसी ने भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। 13 अक्तूबर को चुनाव की तारीख तय की गई है। भाजपा प्रत्याशियों के अलावा किसी ओर का नामांकन न आने पर तीनों का निर्विरोध चुना जाना तय है।दो दिन नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद सोमवार को नामांकन किए गए। जिला पंचायत कार्यालय में सुबह भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र उर्फ किरण चौधरी और उपाध्यक्ष पद के लिए अमित चौहान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here