हरिद्वार,बीडीसी कार्यालय में मनाया महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन बीडीसी देवेंद्र पाल

0
62

हरिद्वार, आज बहादराबाद के रावली महदूद ब्रह्मपुरी क्षेत्र के बीडीसी कार्यालय मे महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया

वही बीडीसी सदस्य देवेंद्र पाल ने बताया की भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व बताया। उनका कहना है की यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

2 अक्टूबर को हम लोगों दो माटी के लाल का जन्मदिन मना रहे हैं एक ने देश के लिए अमन और शांति का मार्ग खोला है वही दूसरे ने जय जवान जय किसान का नारा देकर हिंदुस्तान को मजबूत करने काम किया है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी अगर हम बात करें महात्मा गांधी जी की उनकी सोच और लेखन हमेशा विचार दर्शी रही है

इस अवसर पर देवेन्द्र पाल, तेलूराम प्रधान जी, कनक पाल, कोमल सरदार सिंह जी, अरुण पाल, मोनू पाल, विकाश कुमार, जितेंद्र कुमार, विरेन्द्र पाल, डॉ संजय पाल , मोहित कुमार, अजय पाल, बबलू पाल, डॉ रामवीर पाल, डॉ गौरव धनगर, आदि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here