उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक इमारत में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष हैं। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं।लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक इमारत में आग लग गई, जिसमें एक लाइब्रेरी और कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चल रहा था। इस घटना में 15 लोगो की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
एसी का कंप्रेसर फटने से यह घटना हुई। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस ने रेस्क्यू पूरा किया, पीएम और सीएम ने शोक व्यक्त किया और मुआवजे की घोषणा की गई है.पीएम मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भी अलीगंज कोचिंग सेंटर आग की घटना में मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी। घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
आसपास के लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश था। उनका कहना था कि हादसे के करीब 40 मिनट बाद दमकल की टीम पहुंची। तब तक आग पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले चुकी थी। जब आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। राजधानी में दमकल के इतनी देर से पहुंचने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। वह सबसे पहले आग की घटना स्थल का दौरा करेंगे। वहां वह स्थिति का आकलन करेंगे। इसके बाद वह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी जाएंगे। वहां वह घायलों से मिलेंगे और उनकी हालत के बारे में जानकारी लेंगे।
