देवबंद,मिस्र के प्रसिद्ध कारी शेख मोहम्मद फौजी अल बरबरी पहुंचे दारुल उलूम

देवबंद। मिस्र (इजिप्ट) की ऐतिहासिक अल-अजहर मस्जिद के इमाम और प्रसिद्ध कारी शेख मोहम्मद फौजी अल बरबरी मंगलवार को दारुल उलूम पहुंचे। यहां उन्होंने संस्था के जिम्मेदारों से मुलाकात कर शैक्षिक व्यवस्था की जानकारी ली।
दारुल उलूम के अहतमाम (मोहतमिम) कार्यालय में संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी और नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने उन्हें संस्था में दी जाने वाली तालीम, छात्रों के रहन-सहन और शैक्षिक व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद कारी शेख मोहम्मद फौजी अल बरबरी ने संस्था का भ्रमण किया। संस्था में स्थित पुरानी लाइब्रेरी में उन्होंने ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा। इसके साथ ही उन्होंने एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया और नवनिर्मित लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। बता दें, कि शेख कारी मोहम्मद फौजी अल बरबरी अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज में कुरआन की तिलावत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। देर रात वह कासिमपुरा मार्ग स्थित एक मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसमें काफी संख्या में मदरसा छात्र मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *