आज राम मंदिर के लिए भूमि पूजन, अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

0
85

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। आज 492 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा आज खत्म हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है। मंच पर पीएम मोदी के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महंत नृत्य गोपालदास उपस्थित रहेंगे। पीएम मोदी आज साढ़े नौ बजे दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होंगे। हालांकि खबर आ रही है अयोध्या में मौसम खराब हो गया है। अचानक तेज हवा के साथ सुबह हुई बारिश ने राम नगरी की तैयारी पर भी असर डाला है। 

image

कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो जाएगा जब राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। अयोध्या में कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त। होटल्स में सघन चैकिंग अभियान। कोई भी बाहरी व्यक्ति 1 किमी के दायरे में नहीं। गैर आमंत्रित लोगों को बाहर किया गया। अयोध्या के बाहर और भीतर कई नाके बनाए गए हैं जहां हर गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। बाहर से किसी वाहन को अंदर आने की इजाजत नहीं है।

इस प्रकार से रहेगा कार्यक्रम -5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान।
-9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान।
-10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग।
-10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान।
-11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग।
-11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन-पूजन।
-12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम।
-10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन- पूजन।
-12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण।
-12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ।
-12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना।
-2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान।
-2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here