उत्तरप्रदेश, सपा नेता अखिलेश यादव के खिलाफ FIR, पत्रकारों के साथ मारपीट का मामला

0
71

हरिद्वार, सपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया उनके ऊपर पत्रकारों से मारपीट और गाली गलोच करने का आरोप है मुरादाबाद में पत्रकारों की पिटाई के मामले में अखिलेश यादव के साथ 20 अन्य सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ है. ये एफआईआर मुरादाबाद के थाना पकबारा में दर्ज की गई है. वहीं, अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे के बाद अब पत्रकारों पर भी मामला दर्ज कराया गया है. दो टीवी पत्रकारों पर क्रॉस FIR दर्ज कराई गई. सपा ज़िला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने मामला दर्ज कराया है

मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में सपा प्रमुख के अलावा समाजवादी पार्टी के 20 और अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 147, 342 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले अखिलेश यादव पत्रकारों से अभद्रता के आरोप भी लगे वहीं, पक्ष-विपक्ष की ओर से राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हुई। सपा नेता आईपी सिंह ने ट्वीट करते हुए इसे तानाशाही की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की जेलें भर दी जाएंगी।

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया था। आरोप था कि पत्रकारों को अखिलेश यादव के सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर जमीन पर गिराया। इस दौरान एक टीवी चैनल का पत्रकार नीचे गिर गया और उसे चोट लग गई थी। मामले पर पत्रकारों का कहना था कि उन्हें सवाल पूछे जाने से भी रोका गया। दूसरी ओर, सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था।

पत्रकारों की पिटाई पर कानून मंत्री ने सपा पर साधा था निशाना
प्रदेश के न्यायमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को मुरादाबाद में पत्रकारों की पिटाई की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनकी पार्टी के लोगों ने पत्रकारों पर प्राणघातक हमला किया है। पाठक ने कहा कि लाल टोपी लगाने वाले सभी लोग सामाजिक कार्यकर्ता नहीं हैं, इनमें गुंडे शामिल हैं जिनसे लोग सतर्क रहें। मुरादाबाद की इस घटना में चोटिल हुए कई पत्रकारों के नाम लेते हुए कहा कि इन पत्रकारों को सपा कार्यकर्ताओं के हमले में गंभीर चोटें आई हैं। श्री पाठक ने कहा कि हम इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकारी, हमारी पार्टी, हमारे मुख्यमंत्री व अन्य नेता मीडिया के साथ हैं और मुरादाबाद की इस घटना को प्रदेश और देश में ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here