हरिद्वार, खन्ना नगर गोलीकांड में दस हजार का इनामी विष्णु अरोड़ा गिरफ्तार

0
65

हरिद्वार, ज्वालापुर क्षेत्र के खन्ना नगर में कुछ दिन पहले हुए गोलीकांड में आज पुलिस ने दस हजार का इनामी विष्णु अरोड़ा गिरफ्तार पुलिस को अभी तक फायरिंग में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर बरामद नहीं हुई है वहीं आरोपी से पूछताछ जारी है

मिली जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले खाना नगर में दीपक टंडन और विष्णु अरोड़ा के बीच झगड़ा हो गया था जिसको लेकर विष्णु अरोड़ा ने दीपक अरोड़ा के घर पर जाकर ताबडतोड फायरिंग की थी जिसके बाद पुलिस ने 15 नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था जिसमें मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा लगातार फरार चल रहा था पुलिस ने इस मामले में विष्णु अरोड़ा ऊपर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। मुख्य आरोपी अरोड़ा की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थी जोकि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में भी आरोपी की तलाश कर रही थी।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि विष्णु अरोड़ा को गिरफ्तार कर हरिद्वार लाया गया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here