उत्तराखंड,परिवहन मंत्री की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती

0
22

हरिद्वार , आज उस वक्त सदन मे हड़कंप मच गया जब सरकार में समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ गई है उन्हें सदन से सीधे दून अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है मंत्री जी की तबीयत कई दिनों से खराब थी और आज एक सांस लेने में दिक्कत आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मिली जानकारी अनुसार आज सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन था। आज विपक्ष सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचा। कांग्रेस ने आज चारधाम यात्रा की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। वही सवाल जवाब करते हुए परिवहन मंत्री चंदन राम दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई आनन-फानन में उनको दून अस्पताल मे भर्ती किया गया जिसके बाद मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती कर उनकी प्राथमिक जांच कराई गई थी। उनका ईसीजी असामान्य दिखाई दिया। कार्डियोलाजिस्ट डा. अमर उपाध्याय के चारधाम यात्रा ड्यूटी में होने की वजह से उन्हें रेफर किया गया है।

टीबी चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ फिजीशियन डा. केसी पंत, डा. अंकुर पांडे और एनेस्थीसिया से डा. शोभा ने उनका चेकअप किया। चिकित्सकों की टीम की राय के बाद प्राचार्य डॉ. आशुतोष सायना ने शासन और मैक्स अस्पताल में कोआर्डिनेटर किया।

प्रीतम पंवार ने सरकार से अपात्र राशन कार्ड में आय बढ़ाने वाला सवाल पूछा। जिसपर मंत्री रेखा आर्य ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य में अभी तक 12 लाख 58 हजार 544 लोगों को डिजिटल राशनकार्ड वितरित किये जा चुके हैं। वर्तमान में डिजिटल राशनकार्डो को बनाने की प्रक्रिया चल रही है और अगले माह जुलाई अंत तक पूरे प्रदेश में सभी को डिजिटल राशन कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।

बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड का कर्ज 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपए हो चुका है। कहीं कर्ज लेने के कारण हमारी हालत श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी ना हो जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2017 से लेकर 21 तक 57152 करोड़ रूपये का कर्ज लिया।2002 से 2017 तक 35 हजार करोड़ का कर्ज था। लेकिन पिछले 5 सालो में सरकार ने अधिक कर्ज लिया आज के समय में उत्तराखंड में 97 हजार रूपये का कर्जा हो चुका हैं। टोटल कर्ज प्रदेश में अब तक 1 लाख 5 हजार करोड़ रूपये पहुँच चुका हैं। कर्ज लेकर अगर इन्वेसमेंट पर लगाया जाता तो बेहतर होता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here