उत्तराखंड,भाजपा के 6 नेता पार्टी से निष्कासित मदन कौशिक ने की कार्यवाही

0
51

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य के समर्थकों की अब छुट्टी होने लगी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सख्त रुख दिखाते हुए छह नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित हुए सभी नेता यशपाल आर्य के समर्थक माने जाते हैं। 

नैनीताल के जिलाध्यक्ष ने बताया कि, इन नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्काषित लोगो मे संजय वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भवाली नैनीताल, ज्योति वर्मा मंडल मंत्री भवाली, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष भाजयुमो भवाली, अनुभव कुमार मीडिया प्रभारी भवाली, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल तथा कृपाल सिंह बिष्ट मंडल महामंन्त्री नैनीताल मंडल शामिल हैं।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य के समर्थकों की अब छुट्टी होने लगी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सख्त रुख दिखाते हुए छह नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित हुए सभी नेता यशपाल आर्य के समर्थक माने जाते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here