उत्तराखंड, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौली ग्रांट

0
28

हरिद्वार,केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के विशेष विमान से शुक्रवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण करने उनके गांव पीठसैंण पहुंच गए हैं। राजनाथ शुक्रवार को पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे यहाँ से मुख्यमंत्री के साथ पीठसैंण रवाना हुए।

पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर आज पीठसैण में आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह महिलाओं के सिर से घास का बोझ कम करने के लिए घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे।

इसके लिए यहां शासन-प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने आयोजन स्थल पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। वही स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि समारोह में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शिरकत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here