उत्तराखंड,भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हुआ धमाका, पुलिस-प्रशासन और पूरे इलाके में हड़कंप

0
60

हरिद्वार,नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर मंगलवार देर रात धमाका होने से हड़कंप मच गया है। धमाका होने के कारणों की जांच की जा रही है। वही धमाके का कारण पता नहीं चला है धमाका कैसे हुआ

जानकारी के मुताबिक नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे तेज धमाका हुआ। इससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां ध्वस्त हो गईं। बुधवार की सुबह डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे विस्फोट के बाद मुआयना करने पहुंचे। वहीं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी उनकेआवास पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम की भी ली जा रही मदद
मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्ब्याल ने बताया कि जांच के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल पाएगा। जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात साढ़े बजे जोरदार धमाका हुआ। जिससे घर की खिड़कियां और दरवाजे उखड़कर दूर गिर गए। एक कमरे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंचे।

उक्त घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने डीआईजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here