उत्तराखंड, अंकिता भंडारी केस को लेकर व्यापारियों ने किया आज बाजार बंद इस दौरान मिला जुला असर देखने को मिला

हरिद्वार ,उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI जांच के आदेश जारी हो गए हैं लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है. रविवार को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया था जिसका मिला-जुला असर जरूर देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर कई जगह पूर्ण बंद किया गया है तो वहीं देहरादून में भी प्रदर्शनकरियों ने पलटन बाजार में जाकर व्यापारियों से अपील की और व्यापारियों ने भी अपनी दुकान बंद की

इस दौरान ऋषिकेश के व्यापारियों ने अपनी दुकान बन रखी लेकिन कुछ व्यापारियों ने 12 बजे दुकानें खोली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, यह राज्य की अस्मिता से जुड़ा सवाल है। इसके पक्ष में खुलकर सामने आने की जरूरत है। बंद का सभी लोग समर्थन करें। बंद शांतिपूर्वक करें और कानून को हाथ में न ले। महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा, सरकार सीबीआई जांच के बिंदु स्पष्ट करे, ऐसी जांच हो जिसमें वीआईपी का खुलासा हो। यह लड़ाई अंकिता के साथ ही राज्य की बेटियों की लड़ाई है

मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा, अंकिता की हत्या केवल एक बेटी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के स्वाभिमान पर हमला है। सभी संगठनों ने एक स्वर में स्पष्ट किया है कि जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से नहीं कराई जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उत्तराखंड बंद को सफल बनाने में सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण और जिम्मेदार भूमिका निभाएं। उक्रांद ने भी बंद को समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *