उत्तराखंड, पत्नी ही निकली पति की कातिल इस दौरान शव गंगा में फेक आई पत्नी

0
124

हरिद्वार, पत्नी ने कर दिया पति का कत्ल बेटी की शादी के चंद घंटे पहले वारदात को दिया अंजाम कत्ल के दौरान पत्नी को एक बार भी यह नहीं लगा कि इस कत्ल के बाद उसका क्या होगा शातिर दिमाग की पत्नी ने पुलिस को हर तरफ से गुमराह करने की कोशिश की लेकिन आखिरकार कत्ल का खुलासा हो ही गया गला दबाकर की गई थी हत्या

मिली जानकारी अनुसार लक्सर के क्षेत्र तुगलपुर गांव में रहने वाला जयभगवान पंद्रह साल पहले तुगलकपुर गांव में ही रहने वाले अपने बहनोई की हत्या के आरोप में जेल गया था। इसके बाद से ही बहन के परिवार से उसकी रंजिश चल रही थी। बेटी की शादी से तीन दिन पहले अर्चना ने पुलिस के समक्ष जयभगवान के भांजों पर शादी में गड़बड़ी करने का अंदेशा जताया था। जयभगवान के गायब होने के बाद पुलिस भी उसकी बहन के स्वजन पर ही संदेह कर रही थी। लेकिन पुलिस को क्या मालूम था की अर्चना ने अपनी बेटी के शादी के चंद घंटे पहले ही बेटी के सिर पर से पिता का साया छीन लिया इस वारदात को अंजाम देने में दो लोग और शामिल हैं एक उसका खुद का बेटा और एक उसका भाई जांच के दौरान उसने पुलिस को गुमराह करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उनकी कहानी में झोल और मृतक का गमछा बरामद होने के बाद उनका गुनाह सामने आ गया उसने बताया कि जयभगवान अपनी पत्नी अर्चना पर संदेह करता था। वह अक्सर उसे मारपीट कर प्रताड़ित करता रहता था। बेटी की शादी से एक दिन पहले रात को उसने अर्चना की पिटाई की। इसके बाद आधी रात के बाद उसने दोबारा उसकी पिटाई की। जिसके बाद अर्चना का सब्र का बांध टूट गया और उसने अपने भाई और बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी जिसके बाद उसके। शव गंगा में फेंक दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here