उत्तराखंड, सीएम धामी ने कारगिल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

0
9

हरिद्वार , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर देहरदून के गांधी पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी वही वीरांगनाओं को किया सम्मानित सीएम धामी ने कहा कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी

मिली जानकारी अनुसार आज कारगिल विजय दिवस है जिसमें उत्तराखंड के वीर सपूतों ने बड़ी संख्या मे अपने प्राणों को न्यौछावर देश के लिए बलिदान दिया है उत्तराखंड के सबसे अधिक लोग सेना में भर्ती हैं और यहां के बच्चे और नौजवान आज भी यही चाहते हैं कि हम लोग सेना में भर्ती हो और देश के काम आए राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के वीर जवानों ने कारगिल में विपरीत परिस्थितियों में भी दुश्मन को भागने पर मजबूर किया था। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन वीर सपूतों को नमन जिन्होंने मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है। अगले तीन साल में उत्तराखंड अपनी रजत जयंती मनाएगा। हम किसी भी पृष्ठभूमि से हों सभी का एक ही सपना होना चाहिए कि कैसे उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो। इसके लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here