केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन

0
344

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया है। 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके बेटे व लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।’

रामविलास पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने राजनीति में एक लंबा समय बिताया है। रामविलास पासवान वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी इन सभी प्रधानमंत्रियों के ‘कैबिनेट’ में अपनी जगह बनाने वाले शायद एकमात्र व्यक्ति थे। रामविलास पासवान ने आखिरी बार 19 सितंबर को ट्वीट किया था। रामविलास पासवान ने आखिरी ट्वीट विदेश मंत्री एस जयशंकर की माताजी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा था। केंद्रीय मंत्री पासवान ने ट्वीट किया था- “विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर जी की माताजी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और जयशंकर जी व समस्त परिवार जनों को शोक की इस घड़ी में दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। एम्स में 2 अक्टूबर की रात को उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। यह पासवान की दूसरी हार्ट सर्जरी थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को फोन कर केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here