कोतवाली रानीपुर पुलिस ने धर दबोचे चार मोबाईल चोर व बरामद किये चोरी के मोबाइल फोन

0
17

हरिद्वार,कोतवाली रानीपुर में अलग अलग वादी प्रमोद पुत्र दुर्वीन नि0 ग्राम नगला चतुरी थाना बहोश जिला कासगंज उ0प्र0 द्वारा अपना मोबाइल फोन सैमसंग व सोनू पाण्डेय पुत्र अनिल नि0 ग्वाल माडी सीतापुर उ0प्र0 द्वारा अपना तथा अपने दोस्त के 03 मोबाइल फोन अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 414/23 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0 415/23 धारा 380 भादवि के अभियोग पंजीकृत करवाये गये ।

घटना के अनावरण एवं उक्त मोबाइल चोरो के सम्बन्ध में रानीपुर पुलिस द्वारा तत्काल ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये कल दिनांक 17.09.2023 को ही मुखबिर की सूचना पर अभि0गण 1- बंटी पुत्र केसुराम नि0 गली नं0 9 नाजपुरा थाना कोत0 मु0नगर उ0प्र0 हाल पान मार्केट रोशनाबाद हरिद्वार, 2- नितीश कुमार पुत्र सुरेश कुमार नि0 ग्राम ताजपुर कल्लू थाना चांदपुर जिला अमरोहा उ0प्र0 हाल जमालपुर खुर्द निकट रामवाटिका रानीपुर हरिद्वार, 3- सुनील उर्फ नितिश पुत्र उमेश राय नि0 ग्राम भौराहा थाना पानापुर जिला छपरा बिहार हाल जमालपुर खुर्द पानी की टंकी के पास रानीपुर हरिद्वार, 4- सुमंत कुमार पुत्र निर्मल कुमार नि0 ग्राम धर्मपुर थाना मंढावरा जिला छपरा बिहार हाल जमालपुर खुर्द पानी की टंकी के पास रानीपुर हरिद्वार को जय गणेश इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के पास स्थित यूकेलिप्टिस के बाग से गिरफ्तार कर अभि0गण के कब्जे से चोरी किये गये 04 अदद मोबाइल फोन की बरामदगी कर अभियोग में धारा 411,34 भादवि की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभि0गण को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- बंटी पुत्र केसुराम नि0 गली नं0 9 नाजपुरा थाना कोत0 मु0नगर उ0प्र0 हाल पान मार्केट रोशनाबाद हरिद्वार
2- नितीश कुमार पुत्र सुरेश कुमार नि0 ग्राम ताजपुर कल्लू थाना चांदपुर जिला अमरोहा उ0प्र0 हाल जमालपुर खुर्द निकट रामवाटिका रानीपुर हरिद्वार
3- सुनील उर्फ नितिश पुत्र उमेश राय नि0 ग्राम भौराहा थाना पानापुर जिला छपरा बिहार हाल जमालपुर खुर्द पानी की टंकी के पास रानीपुर हरिद्वार
4- सुमंत कुमार पुत्र निर्मल कुमार नि0 ग्राम धर्मपुर थाना मंढावरा जिला छपरा बिहार हाल जमालपुर खुर्द पानी की टंकी के पास रानीपुर हरिद्वार

बरामदगी- 02 मोबाइल फोन रेड मी कम्पनी, 02 मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी, कुल 04 मोबाइल फोन

पुलिस टीम-
1- नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान कोतवाली रानीपुर
3- उ0नि0 महिपाल सैनी, कोतवाली रानीपुर
4- का0 176 गम्भीर सिंह, कोतवाली रानीपुर
5- का0 1135 अजय कुमार , कोतवाली रानीपुर
6- का0 1430 करम सिंह, कोतवाली रानीपुर
7- का0 1124 संजय रावत, कोतवाली रानीपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here