यूपी-:तीन दिन का संपूर्ण लॉक डाउन रहेगा डीएम ने किया आदेश

0
448

सहारनपुर, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने की खातिर डीएम अखिलेश सिंह ने सहारनपुर में बड़ी पहल की है। अब सहारनपुर में दो दिन के स्थान पर टोटल लॉकडाउन तीन दिन का होगा। 

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज इसका आदेश भी जारी कर दिया है। अब सहारनपुर में शुक्रवार रात से शुरू होने वाला टोटल लॉकडाउन शनिवार व रविवार के साथ ही सोमवार को भी जारी रहेगा। जिले में टोटल लॉकडाउन रहेगा। यहां लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

शुक्रवार को जिलाधिकारी अखिलेश ने इस संबंध में कहा है कि अब जिले में दो दिन की बजाय तीन दिन रहेगा पूर्ण रुप से लॉकडाउन। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जारी किए आदेश अब जनपद सहारनपुर में शनिवार रविवार और सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई। बाजार खुलने के समय में भी किया गया परिवर्तन किया गया है अब शहरी क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बाजार खुलेंगे वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगी। इस बीच शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के चलते 27वीं मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here