रिया से पूछताछ करने वाले DCP अभिषेक त्रिमुखे, निकले करोनो पोजिटिव परिवार भी संक्रमित

0
97

हरिद्वार -:बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सुशांत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाले मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यही नहीं डीसीपी की पूरी फैमिली भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह रापजूत केस में जांच को लेकर डीसीपी त्रिमुखे पर सवाल उठते रहे हैं। केस में जांच के दौरान सामने आई रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से खुलासा हुआ था कि सुशांत सिंह केस में घटना के बाद से रिया और बांद्रा डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के बीच फोन पर कई बार बात हुई थी।

दरअसल, रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से पता चला था कि अभिनेत्री और डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए थीं। खबर मिली है कि रिया चक्रवर्ती और डीसीपी त्रिमुखे के बीच कॉल के अलावा मैसेज के माध्यम से भी बात हुई थी। मुंबई पुलिस ने इसको अधिकारिक बातचीत बताया था। मुंबई पुलिस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि रिया और डीसीपी के बीच जो भी बातचीत हुई वह सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़ी थी। वहीं, अब अभिषेक त्रिमुखे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here