रूड़की, गंग नहर पुल पर नहाने गए दो युवक पानी मे डूबे

0
30

हरिद्वार, होली के त्योहार के बाद कुछ लोग नहाने के लिए नदी किनारे या घाट पर नहाने के लिए जाते है वही इस बार भी ऐसा ही हुआ जब अपने दोस्तों साथ दो युवक गंग नहर में नहाने के लिए गए वही दो युवक डूब गए जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला

मिलि जानकारी अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी विनय (22) बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गया था। वह गंगनहर किनारे घाट पर नहा रहा था। अचानक नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे।

वही दूसरा भी रुड़की के शेखपुरी निवासी 28 वर्षीय रजत भी अपने एक दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गंगनहर के बीच में पहुंच गया और देखते ही देखते डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

परिजन भी अपने स्तर से दोनों को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। जल पुलिस के साथ मिलकर दोनों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here