सहारनपुर, चंद्रशेखर आजाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज सीएम योगी पर जमकर बरसे

0
62

हरिद्वार, भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है मुख्यमंत्री का इस मामले पर एक भी शब्द ना बोलना इसका प्रमाण है

मिलि जानकारी अनुसार बीते कुछ दिन पहले सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था वही गुरुवार को स्थिति देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया जिसके बाद चंद्रशेखर आजाद मीडिया के समक्ष उपस्थित हुए और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि एक चंद्रशेखर आजाद को मारोगे तो हजारों आएंगे

चंद्रशेखर ने खुद पर हुए हमले को लेकर प्रदेश सरकार की कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा क‍ि यह आज का हमला नहीं है, वंचितों पर तो सदियों से हमला होते आया है, लेकिन आज कानून का राज है। जब मेरे जैसे व्यक्ति के साथ ऐसा हो रहा है तो कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है? पिछले 24 घंटे में क्या कार्रवाई हुई?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here