हरिद्वार,संत निरंकारी मिशन द्वारा जोशीमठ के राहत बचाव कार्य हेतु सहयोग

0
44

हरिद्वार/रूड़कीः- निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार एवं रूड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस अभिनव शाह जी के आग्रह पर संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड राज्य की तहसील जोशीमठ में आपदा के कारण प्रभावित एवं विस्थापित हुए जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु लगभग 7 टन सूखे राशन के 500 पैकेटों को सेवा रूप में प्रदान किया जा रहा है।

जैसा कि सर्व विदित ही है कि संत निरंकारी मिशन मानवता के कल्याणार्थ हेतु सदैव ही तत्पर रहता है, चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति क्यों न हो मिशन के सेवादारों ने दिन रात अपनी सेवाओं को निरंतर निभाया है। कोविड-19 के दौरान भी, जरूरतमंदों को रक्त की आवश्यकता हो या फिर प्राकृतिक आपदा, मिशन के भक्तों एवं अनुयायियों ने बढ़चढ़कर मानवता की भलाई हेतु अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव से प्रदान करी जिसके लिए वह सदैव प्रशंसा के पात्र रहें है और भविष्य में भी यह सभी सेवाएं सत्गुरु माता जी के आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here