हरिद्वार,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ सात आरोपी गिरफ्तार

0
157

हरिद्वार, देह व्यापार को लेकर पुलिस अलर्ट कम उम्र की लड़की लड़के इस धंधे में डूबते जा रहे हैं वही आज पुलिस और ऐंटी ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग सेल ने बुधवार को संयुक्त अभियान में एक सेक्स रैकिट का भांडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है

मिली जानकारी अनुसार शहर के बीचो बीच बसी कॉलोनी गोविंदपुरी का मामला है जहाँ पर डिवाइन होटल में देह व्यापार के धंधे को चलाया जा रहा था। पुलिस ने 4 लड़कियों सहित 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ज्वालापुर पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिक सेल एवं एसओजी द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जानकारी मिली है कि गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से भी ग्राहकों को बुलाने का काम करता था व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों के फोटो भेजने के साथ-साथ बुकिंग भी की जाती थी और यूपीआई के माध्यम से पैसे भी अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते थे।
इस पूरे धंधे को मसाज पार्लर के नाम से भी संचालित किया जा रहा था जबकि गिरोह के सरगना के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। गिरोह की सरगना उमा उर्फ पूजा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here