हरिद्वार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक कार्यक्रम में की शिरकत

0
22

हरिद्वार, विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने जोर लगा रही है पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी में हलचल मच गई वही आज भारतीय जनता पार्टी के जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस दौरान उन्होंने फौजियों के बीच पार्टी की जगह बनाए रखने की कोशिश की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने रायवाला के वुड्स रिसोर्ट में पूर्व सैनिकों से संवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। करीब साढ़े दस बजे जेपी नड्डा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। पूर्व सैनिक संगठन की ओर से जेपी नड्डा और अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

आपको पता दे उत्तराखंड में फौजियों के परिवार से वोटर्स की संख्या अधिक है इस दौरान 78 लाख वोटर्स के मुकाबले 10 लाख फौजियों और उनके परिवार के वोट हैं यह फौजी भाई जिस पार्टी साथ मिल जाएं उसकी जीत तो पक्की है इसलिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा सैनिकों को सम्मान देना हमारा पहला कर्तव्य बनता है। केवल शब्दो में सैनिकों का सम्मान नही किया जाता। देश के लिए शहीद होने वाले जवान के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। यह देव भूमि भी है और वीर भूमि भी है। देश की सेना में बड़ी संख्या में जवान उत्तराखंड से हैं, यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा देश का नेतृत्व कर रहे उत्तराखंड के सैन्य अधिकारियों पर गर्व है।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। कहा, दस साल यूएपीए की सरकार में कोई कार्य नहीं हुए। आज मोदी सरकार ने रक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। चीन बॉर्डर तक 74 सड़के बनकर तैयार हैं। 61 सड़कें और तैयार की जा रही हैं। इसके लिए बीआरओ का धन्यवाद। मोदी सरकार ने सेना का आधुनिकीकरण किया है। 36 राफेल और 15 चिनूक हैलीकॉप्टर लाए गए हैं। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि मेक इन इंडिया के तहत असलहे और बुलेट प्रूफ जैकेट भारत में तैयार की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here