31 मार्च को होने वाली गठबंधन की महारैली को सफल बनाने का किया अह्वान

0
32

31 मार्च को इंडिया एलाइंस की महारैली की तैयारीयों को लेकर एक बैठक पार्टी जिला कार्यालय में हुई जिसमें महा रैली को कामयाब बनाने और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने जिला स्तर के पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर महारैली को कामयाब बनाने और हरिद्वार जिले से 300 कार्यकर्ताओं के दिल्ली में रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को कामयाब बनाने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए एक स्वर में रामलीला मैदान “में भी केजरीवाल* का नारा देते हुए दिल्ली पहुंचने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि आज तानाशाही का राज है। देश की सर्वोच्च स्वायत्त संस्थाएं केंद्र सरकार के ईशारे पर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा कि पार्टी का हर नेता केजरीवाल है । आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हो पर उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। देश में ही नहीं आज विदेशो में भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। पूरे देश में अराजकता का माहौल है। विपक्षी नेताओं को चुन चुन कर जेल भेजा जा रहा है। आज सवाल अरविंद केजरीवाल का नहीं विश्व के सबसे बड़े संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को सपोर्ट करने अथवा नही करने को लेकर अभी शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार विमर्श चल रहा है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।
आजाद अली द्वारा सर्व सम्मति से 31 मार्च के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी और पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सैनी करेंगे। हेमा भंडारी ने कहा कि आज सर्वसम्मति से 10 लोगों की कमेटी बनाई गई है।जिनके नेतृत्व में 31 मार्च को लगभग 300 पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में कुच करेंगे। हरिद्वार विधान सभा से अकरम और परवीन कुमार, ज्वालापुर विधान सभा से ब्रह्म पाल सिंह चौहान, हरिद्वार ग्रामीण से यशपाल सिंह चौहान एवं संजू नारंग, रानीपुर विधान सभा से अनूप मेहता एवं सनोवर् अंसारी विधान सभाओ में नेत्रत्व करेंगे। पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने नेता के साथ है। और हर चुनौतियों का सामना करने को तैयार है।
पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की इंडिया एलायंस की महारैली में लगभग 50 लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य है। हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के 300 से 500 कार्यकर्ताओं को 31 मार्च की महारैली में जुड़ने की संभावना है। जिसको लेकर युद्ध स्तर की तैयारीयां चल रही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हराना आवश्यक है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। तथाकथित शराब घोटाले में मुख्य अभियुक्त अरविंदो फार्मा के मालिक का सरकारी गवाह बनना और इलेक्टोरल बांड के माध्यम से 55 करोड़ का चंदा भाजपा को देने के बाद बेल मिल जाना ईडी की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। असल में मनी टैल तो भाजपा के पास है और ईडी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तारकर रही है। बैठक के बाद मै हूँ केजरीवाल मुहिम चलाई गई। बैठक में संजू नारंग, आशीष गॉड, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, अनूप मेहता, तेजपाल सिंह, अजय मुखिया, रेखा देवी, अकरम, सनोवर अंसारी, सागर तेश्वर, कुर्बान अली, शाहीन अशरफ, अकरम, आशीष पीर, पवन कुमार, शुभम सैनी, रोहन बिरला, वकील आजाद, श्रवण गुप्ता, प्रमोद वर्मा ,आस्था, धीरज पीटर, शिशुपाल सिंह नेगी, अशरफ अली, समीर, रोहन बिरला, रविंद्र सैनी, सुशील कुमार, अर्जुन सिंह भंडारी, अमनदीप, ममता सिंह, शाह अब्बास, सुशील कुमार, संजय गौतम, दीपक, गुलशन कुमार, गीता, राकेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here