Haridwar, नाबालिक बच्चों से कंपनी में जबरन काम कराना पड़ा भारी पुलिस ने प्लांट हेड को किया गिरफ्तार 

हरिद्वार,सिडकुल इलाके में स्थित फैक्ट्री में नाबालिग लड़कियों से जबरन मजदूरी कराने और फिर चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया. फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े लोगों ने लड़कियों पर चोरी का आरोप लगाकर उनके हाथ पांव बांधे और चोरी करने की बात स्वीकार करने का दबाव भी बनाया.

 

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. मामला संज्ञान में आते ही हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तुरंत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया और मामले की जांच शुरू करवाई. इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के प्लांट हेड को गिरफ्तार भी कर लिया गया है

 

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है। पिछले करीब दो वर्षों से सिडकुल स्थित कार्तिक एंटरप्राइजेज में काम कर रही थी। उसके साथ दो अन्य नाबालिग लड़कियां भी काम करतीं थीं।

 

आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें नौकरी पर रखा था। साथ ही मजदूरी में कटौती और पूरा वेतन न देने की भी शिकायत सामने आई है। 24 मार्च को तीनों लड़कियां चाय पीकर लौटीं तो उन्हें बुलाकर पहले महिला गार्ड से तलाशी कराई गई। कुछ न मिलने के बावजूद दोपहर में फिर से ऑफिस में बुलाया गया, जहां उनके साथ अभद्रता की गई।

 

विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और दुपट्टे उतरवाकर उनके हाथ-पांव बांध दिए गए। उन्हें प्लांट में ले जाकर अन्य कर्मचारियों के सामने अपमानित किया गया और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए चोरी स्वीकार करने का दबाव बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ घर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी नितेश शर्मा को प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्लांट हेड समेत पांच लोगों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान आरोपी प्लांट हेड रजनीश शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

 

उसके मोबाइल की जांच में घटना से जुड़े वीडियो भी बरामद हुए। साथ ही दस्तावेजों की जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िताओं की उम्र में हेरफेर किया गया था और उनसे जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे थे। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भी जल्द सख्त कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *