पुष्कर धामी बने उत्तराखंड के 11वे मुख्यमंत्री,

0
252

हरिद्वार, पुष्कर धामी के नाम पर हाईकमान ने मुहर लगा दी है वही उत्तराखंड मे ये 11मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ग्रहण करेंगे उत्तराखंड में लगातार मुख्यमंत्री बदलते जा रहे हैं वही एक बार फिर से हाई कमान ने ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड से मुख्यमंत्री बनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है उत्तराखंड पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री थे उसके बाद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया था

शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब आज शाम छह बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।गया वही वही आज एक और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नाम पर मोहर लगा दी गई हैै धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर 12 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी प्रदेश कार्यालय में दिखा। नए मुख्यमंत्री को लेकर समर्थक अपने नेताओं के नाम के कयास लगा रहे थे। लगभग पौने तीन बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान विधायकों व सांसदों का भाजपा मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मुख्यालय के भीतर केवल विधायकों व पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here