उत्तराखंड पुलिस में रिक्त 1521 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को सरकार ने मंजूरी दे दी है

0
39

हरिद्वार,उत्तराखंड पुलिस में रिक्त 1521 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इंतजार में बैठे बेरोजगारों के लिए यह राहत खबर है। का इंतजार खत्म होने वाला है। करीब सात साल से उत्तराखंड में पुलिस भर्ती नहीं हुई है।

इसके अलावा दरोगा के 197 पदों पर भी भर्ती होगी। शासन ने इसे भी अनुमति दे दी है। कुछ दिन में विज्ञप्ति जारी होने की उम्मीद है। देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि 17 दिसंबर को हमने मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। जिसके बाद वहां पर मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश सेठी जी आए थे और उन्होंने कहा था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहध धामी आज ही आदेश कर देंगे।

कहा कि बेरोजगार लगातार धरने प्रदर्शन कर रहा था और आज उनका धरना प्रदर्शन सफल हो गया। पिछले तीन साल से वह इस विज्ञप्ति के लिए लगातार मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय घेराव कर रहे थे और आज लाखों युवाओं को उत्तराखंड सरकार ने यह तोहफा दिया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here