उत्तराखण्ड,मुख्य कृषि अधिकारी के घर फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
12

हरिद्वार, मुख्य कृषि अधिकारी के घर फायर झोंकने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी और कोई नहीं बल्कि उनका खुद का ड्राइवर निकला आरोपित ने बताया कि छुट्टी वाले दिन भी काम पर बुलाने के बाद वह तनाव में आ गया जिसके कारण उसने फायर झोंक दिया

मिली जानकारी अनुसार बागेश्वर के मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा के आवास पर शनिवार की रात फायरिंग की गई। मुख्य कृषि अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि शनिवार रात करीब 10 से साढ़े दस बजे के बीच किसी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे, उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर कर दिए। संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों के साथ ही हेल्प लाइन नंबर 112 में दी। जिसके बाद से आरोपी की तलाश जारी थी

वही सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि पांच फरवरी 2023 को वादी मुख्य कृषि अधिकारी सुघर सिंह वर्मा पुत्र स्व. दीनदयाल वर्मा स्थाई निवासी कानपुर रोड लखनऊ हाल स्थानीय आवास चौरासी की प्राथमिकी दी। चार फरवरी 2023 की रात उनके कमरे में उनका वाहन चालक उमेश सिंह कनवाल गया। उसने गालीगलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी

मुख्य कृषि अधिकारी उसे अवकाश के दिन भी बुलाते थे। इससे वह अनावश्यक रूप से परेशान था। दो दिन पूर्व भी फोन पर अधिकारी से कहासुनी हुई थी। वह 2008 से कृषि विभाग का वाहन चला रहा है। उसने यह बताया कि तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here