जगन्नाथ रथ यात्रा में धक्का-मुक्की होने पर 50 श्रद्धालु घायल कई की हालत गंभीर

0
38

हरिद्वार, भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में उस समय हड़कंप मच गया जब श्रद्धालुओं में धक्का-मुक्की हो गई इस दौरान 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए वहीं कई लोग गंभीर बताए जा रहे है पुरी रथ यात्रा में बलभद्र के ताल ध्वज रथ खींचते समय मर्चीकोट चौक पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी मच गई है। सभी घायलों को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिलि जानकारी अनुसार पुरी में रथ खींचते समय भक्तों में धक्का-मुक्की हुई। इससे धक्का लगने से कुछ लोग नीचे गिर गए और उन्हें कुचलते हुए लोग निकल गए। घायलों को पुरी सदर मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मरीचिकोट चौराहे पर हुई।

बड़ी संख्या में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के गिरने के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। नीचे गिरे लोगों को बचाने की कोशिश की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इनमें एक विदेशी श्रद्धालु भी बताया जा रहा है।

रथयात्रा के दौरान पुरी जगन्नाथ धाम में भीषण गर्मी के कारण भक्तों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के चलते कई युवक और महिलाएं बेहोश भी हो गए। मौके पर मौजूद स्वयंसेवकों के द्वारा सभी को पुरी सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छोड़ दिया गया है।

महाप्रभु की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा देखने के लिए पूरी में लाखों की संख्या में भक्तों का समागम हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, 10 लाख से अधिक श्रद्धालु जगन्नाथ धाम की रथयात्रा में शामिल हुए हैं। ऐसे में भक्तों को गर्मी और उमस से बचाने के लिए उनपर पानी के फव्वारे से छिड़काव किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here