हरिद्वार,नव वर्ष के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी ने हर वार्ड हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की

0
72


हरिद्वार,नव वर्ष के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी हरिद्वार की एक बैठक विसुधा आश्रम भूपतवाला में हुई जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता देवी के जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिसमें पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हर वार्ड हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की नव वर्ष के अवसर पर आम आदमी पार्टी की हर वार्ड हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत भूपतवाला क्षेत्र से हो रही है। पार्टी की वार्ड अध्यक्ष गीता देवी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी आज से अपना अभियान शुरू करने जा रही है । मात्र 10 वर्षों में ही आम आदमी पार्टी ने दो बड़े राज्यों में सरकार बनाई है और राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है। आगामी निगम चुनाव भी दिल्ली एमसीडी की तर्ज पर कूड़े पर होगा। दिल्ली एमसीडी की तर्ज पर अरविंद केजरीवाल जी की 10 गारंटी को भी आम आदमी पार्टी आगामी निकाय चुनाव मैं लेकर जाएगी।


पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को आगामी निगम चुनाव में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के कार्यों से प्रभावित होकर दिल्ली की जनता ने भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन को उखाड़ फेंक आम आदमी की सरकार बनाई है आज महंगाई चरम पर है युवा बेरोजगार है। देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है ।जनता भाजपा और कांग्रेस के कुशासन को देख चुकी है और आम आदमी पार्टी की नीतियों विश्वास कर रही है ।आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम और नगर पालिका चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ेगी और इसके लिए नव वर्ष पर आम आदमी पार्टी आज से शुरुआत करने जा रही है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती ने उत्तराखंड की जनता को भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी छलने का काम किया है। प्रदेश का युवा बेरोजगार है, महंगाई चरम पर है। यूके एसएससी पेपर लीक घोटाला मामला हो या विधानसभा भर्ती घोटाला हो प्रदेश में बढ़ते अपराध हो हर मोर्चे पर धामी सरकार असफल साबित हुई है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। नगर निगम में पिछले 4 सालों में विकास कार्य ठप है गंदगी पसरी पड़ी है ।मेयर की कोई विशेष उपलब्धि निगम को लेकर नहीं है। अफसरशाही हावी है जनता त्रस्त है

इस बार जनता दोनों ही पार्टियों को सबक सिखाने जा रही है जल्द ही 60 वार्डो में वार्ड सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। हमारी पार्टी अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है इस अवसर पर प्रदेश सचिव बालेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रशांत राय, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला संगठन महासचिव नवीन मारिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार,अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष शाहीन अशरफ, संगठन महासचिव हरिद्वार आशीष गौड़, विधानसभा उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, जिला अध्यक्ष सीवाईएसएस अमनदीप राकेश यादव, गीता देवी, शिवम गुप्ता,शिवम सैनी, ममता सरकार,धीरज पीटर,राकेश लोहाट, अर्जुन सिंह, आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here