हरिद्वार, सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रुड़की, ओबीसी मोर्चा की बैठक में की शिरकत

0
29

हरिद्वार, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने काफिले के साथ रुड़की पहुंचे जहां पर उनका भाजपा के कार्यकर्ताओं जमकर स्वागत किया जिसके बाद मुख्यमंत्री ओबीसी के मोर्चे में शिरकत करने पहुंचे वही ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में शामिल रहे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रुड़की पहुंचे।

जिसके बाद सीएम का काफिला
भगवानपुर पहुंचा। यहां मक्खनपुर से उनकी जन आशीर्वाद रैली शुरू हुई। रैली के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही जनता को विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

सीएम की रैली रविदास मंदिर के पास रुकी। यहां से करीब एक घंटे बाद मुख्यमंत्री की रैली आगे बढ़ी। सीएम के कार्यक्रम को लेकर रविवार को डीएम विनय शंकर पांडे और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने रुड़की व भगवानपुर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए। मौके पर भगवानपुर एसडीएम ब्रजेश तिवारी, थाना प्रभारी पीडी भट्ट, तहसीलदार रेखा आर्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here