हरियाणा,देश की सबसे अमीर लेडी ने छोड़ी कांग्रेस भाजपा मे हुई शामिल

0
70

हरिद्वार , लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं में भगदड़ मची हुई है वही कुछ लोग तो टिकट न मिलने कारण इधर से उधर हो रहे हैं वहीं आज देश की सबसे अमीर लेडी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया जी हम बात करें हरियाणा की महिला सावित्री जिंदल की हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में सावित्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में BJP का दामन थामा.

मिली जानकारी अनुसार ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल ने 3 दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थामा था। उनको भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है।सावित्री का कहना है कि उनके बेटे नवीन परिवार से विमर्श करके भाजपा में गए हैं। अब वह भी भाजपा में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी।

84 वर्षीय सावित्री जिंदल समूह का कारोबार संभाल रही हैं और पिछले 2 साल में उनकी संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये है।
दुनिया की अमीर महिलाओं में सावित्री का नाम 56वें नंबर पर है, जबकि देश में वह पहले नंबर पर आती हैं। वह पिछले 10 साल से हिसार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here