हरियाणा डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

0
491

हरिद्वार,( विजय पंडित )हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ि करने के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया गया है आर्थिक अपराध शाखा ने एक कंपनी की शिकायत पर सपना चौधरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर अग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर आरोप लगाया है कि कैसे जब बिग बॉस में जाने के बाद भी उनका करियर ढलान की ओर बढ़ रहा था तो सपना और उनके परिवार की कई मिन्नतों के बाद कंपनी ने उनका काम लिया था। आरोप है कि बाद में सपना और उनके परिवार ने जरूरी कारण बताते हुए कंपनी से कई बार लाखों रुपये उधार के रूप में लिए और फिर पूरी रकम लौटाई भी नहीं। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना, उनकी मां, उनके भाई-भाभी और बहन पर 50 लाख रुपयों से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने साल 2018 से सपना और उसके परिवार द्वारा की गई धोखाधड़ी की विस्तृत शिकायत करते हुए नौ पन्नों की एफआईआर कराई है।

सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर के साथ लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पिछले महीनों ने उन्होंने अपने पति और बच्चे के साथ बेहद सादे माहौल में शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था। दरअसल, सपना चौधरी अपने साथी कलाकार वीर साहू से तकरीबन 5 साल से रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इसका खुलासा पिछले साल तब हुआ जब एक बेटा हुआ और फिर शादी का खुलासा भी किया।

पना का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में जिले में हुआ था। हालांकि, उनकी परवरिश दिल्ली में ही हुई है।
सपना का शुरुआती जीवन मुश्किलों भरा था। सपना के पिता के निजी कंपनी में काम करते थे। उनके घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।
बुरे दौरान में सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की थी। इसके बाद धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां तय कीं।
घर का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर बनाया। वह अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। सपना हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
सपना चौधरी के डांस को यूपी, बिहार,राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी पसंद किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here