Rishikesh, उड़ीसा जेल तोड़कर फरार इनामी बदमाश ऋषिकेश से गिरफ्तार 

हरिद्वार,रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड के बाद उत्तराखंड पुलिस एक्शन में है. उत्तराखंड पुलिस ने ऑपेरशन प्रहार शुरू किया है. जिसके तहत बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है. अब ऑपेरशन प्रहार के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बिहार के कल्लू गैंग का 1 लाख का शातिर इनामी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आया है. आरोपी 6 महीने पहले ओडिशा के जिला कारागार कटक से जेल तोड़कर फरार हुआ था.

 

प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि राजा साहनी (34) निवासी बेगूसराय, बिहार 2 अक्तूबर 2025 को कटक की जिला कारागार की दीवार फांद कर न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया था। आरोपी डकैती और दो हत्याओं के मामले में जेल में बंद था। उड़ीसा पुलिस लगातार आरोपी की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। प्रभारी निरीक्षक भट्ट ने बताया कि उड़ीसा पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली पुलिस को बताया कि आरोपी की लोकेशन त्रिवेणी घाट दिखाई दे रही है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट कोतवाली के छह पुलिसकर्मियों व उड़ीसा पुलिस कर्मियों के साथ त्रिवेणीघाट पहुंचे और यहां से लगातार सर्विलांस के माध्यम से उसका पीछा करने लगे।

 

करीब ढाई बजे ढालवाला रोड पर सुमन पार्क के समीप संदिग्ध कार को रोक लिया गया। कार में एक महिला सहित चार लोग बैठे थे। पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति को उड़ीसा पुलिसकर्मियों ने आरेापी राजा साहनी के रूप में पहचान की। जिस पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते आरेापी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि कार में सवार तीन अन्य के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी राजा साहनी को उड़ीसा पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *