हरिद्वार में भाजपा उत्तराखंड की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के समापन

हरिद्वार। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भले ही संगठनात्मक मंथन का मंच हो, लेकिन आयोजन स्थल के बाहर लगे नारों ने पार्टी के चुनावी इरादे साफ कर दिए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका संगठन है, सरकार नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन में एकता बनाए रखने, अनुशासन में रहने और राजनीति में नैतिकता अपनाने का आह्वान किया।

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संस्कृति, विरासत, विकास और जनविश्वास को अपने राजनीतिक संदेश का आधार बनाने की झलक दिखाई है। परिसर में लगाए गए दो प्रमुख नारों के जरिए पार्टी ने अपनी वैचारिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, साथ ही लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का संदेश भी देने की कोशिश की है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत हमलों से बचने और तथ्यों व रिकॉर्ड के आधार पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने को कहा। साथ ही, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और 12 वर्षों के शासन के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

राजनाथ सिंह ने कहा यह सामान्य बात नहीं है कि आज देश के 20 से अधिक राज्यों में एनडीए की सरकारें हैं. उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती. उन्होंने कहा कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं. उन्हें उत्तराखंड के अनुभवी कार्यकर्ताओं के बीच आने का अवसर मिलता है तो अच्छा लगता है.

सत्ता रहे अथवा जाये, हम विचारधारा को कभी नहीं छोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा हमारे नेताओं ने राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम का नारा दिया है. उन्होंने कहा समाज की अंतिम सीढ़ी पर बैठे आदमी का विकास होना चाहिए. उन्होंने कहा हमारी पार्टी में सेवा ही संगठन है. कोविड में सभी ने इसको देखा है. उन्होंने कहा मंत्रिपद हमारे लिए स्टेटस सिंबल नहीं है. यह जिम्मेदारी है. जिसका हमें निर्वहन करना है

.कार्यक्रम स्थल के बाहर एक नारे में लिखा है, ‘संस्कृति का सम्मान, विकास की उड़ान, भरोसा दिल से, भाजपा फिर से।’ वहीं दूसरे नारे में कहा गया है, ‘विरासत की रक्षा, विकास की रफ्तार, देवभूमि में एक बार फिर भाजपा सरकार।’ इन नारों में संस्कृति और विरासत के संरक्षण के साथ विकास को जोड़कर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने राजनीतिक विमर्श की दिशा के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *