हरिद्वार,इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसपी के पद पर हरिद्वार में तैनात सीपी नौटियाल पर उनके चालक ने गोली चला दी. गोली एसपी के माथे के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे एसपी और उनके चालक के बीच चल रही नाराजगी को वजह बताया जा रहा है। चालक किसी बात को लेकर एसपी से नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते उसने उन पर गोली चला दी। गोली माथे के पास से गुजरने के कारण एसपी को गंभीर चोट आई और उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि काम के प्रेशर और टॉर्चर से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया।आज हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की मां का अंतिम संस्कार किया गया। इसे लेकर शहर में VVIP मूवमेंट था। ऐसे में IB के SP पर उनके ही ड्राइवर की ओर से गोली चलाए जाने की घटना से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
